{"_id":"b5fb8c3ceb9419e8cb573fdbb847ee6e","slug":"from-street-theater-to-educate-passengers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक से यात्रियों को किया जागरूक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक से यात्रियों को किया जागरूक
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे सतर्कता विभाग के तत्वावधान में मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंर्तगत शुक्रवार को नगर क्षेत्र के डीएवी इंटर कालेज और डीसीएसके पीजी कालेज में संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
इसके बाद डीसीएसके पीजी कालेज से स्काउट गाइड कैडेटों ने जागरूकता रैली निकाली। जो रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर समाप्त हुई। रेलवे स्टेशन पर कैडेटों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को जागरूक किया।
शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एसडीजीएम पीएन राय और विशिष्ट अतिथि रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। वहां से वे सीधे नगर क्षेत्र स्थित डीएवी इंटर कालेज पहुंचे। जहां पर प्रशासन में पारदर्शिता एवं नैतिक मूल्यों का व्यक्ति के जीवन एवं समाज में महत्व के विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक पीएन राय ने कहा कि आज देश में काफी संख्या में युवा हैं।
जिन्हें काम की आवश्यकता है। हमें अपने आसपास छोटे से छोटे स्तर पर भी हो रहे भ्रष्टाचार को दूर करने के लिये प्रयास करना चाहिए।
हम इसके विरुद्ध मुखर होकर आवाज उठाएं, तभी इस प्रकार की बाधाओं से पार पाया जा सकता है । संगोष्ठी के विशिष्ट अतिथि एवं मंडल रेल प्रबंधक/वाराणसी एसके कश्यप ने कहा कि हर व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र में सार्वजनिक व्यवस्था एवं अनुशासन का पालन कर भ्रष्टाचार से सहज मुक्ति पा सकता है।
प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कालेज देव भाष्कर तिवारी ने कहा कि अच्छे समाज को बनाने की जिम्मेदारी अध्यापक की होती है। कालेज में आयोजित ‘भ्रष्टाचार रोकने के उपाय’ वाद-विवाद प्रतियोगिता में मोहम्मद आसिफ को प्रथम, हिमाचल यादव को द्वितीय तथा जया गुप्ता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । इसके अतिरिक्त इसी विषय पर निबंध प्रतियोगिता में जुनैष अजीज को प्रथम, मोहम्मद आसिफ को द्वितीय तथा अभिषेक गुप्ता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।