फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Friends became emotional on Farewell party

फेयरवेल पार्टी पर भावुक हुईं सहेलियां

Tue, 18 Feb 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Friends became emotional on Farewell party
घोसी के कुमार परमार्थ बाबा गोविंद पीजी कालेज कल्याणपुर में विदाई समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत - फोटो : MAU
घोसी। तहसील के कल्यानपुर स्थित कुमार परमार्थ बाबा गोविंद महाविद्यालय में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें बीए तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओ को जूनियर छात्रों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान जूनियर छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। समारोह में कॉलेज प्रबंधक राजेंद्र कुमार यादव ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। आरती कुमारी ने हे मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत किया। इसी क्रम में अंजना मौर्य और सरगम ने स्वागत में आपके हम फूलों का हार लाए हैं गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया । शिवांगी चौरसिया ने वंदेमातरम पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया तो पंकज मिश्र ने परीक्षा पर हास्य कविता प्रस्तुत कर सभी हो हंसने पर मजबूर किया। आंचल और खुशबू ने अपने शानदार नृत्य से वाहवाही लूटी। इसीक्रम में अदिति विश्वकर्मा ने मेरा देश रंगीला पर नृत्य की प्रस्तुति किया। युवा शायर सलमान घोसवी ने मां की ममता न समझे ,वो कितना नादान है, हमको अपने माता पिता पर अभिमान है। के साथ देशभक्ति गीत व गजल प्रस्तुत कर सभी छात्र छात्राओं को एक शानदार संदेश दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed