फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fraud of Rs 1.60 lakh, two named

Mau News: 1.60 लाख रुपये की ठगी, दो नामजद

Thu, 08 May 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.60 lakh, two named
मुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के कायस्थ टोला निवासी एक व्यक्ति की शिकायत और न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस और पुलिस अधीक्षक से शिकायत किया लेकिन सुनवाई नहीं होने पर न्यायालय में वाद दाखिल किया था। दर्ज मुकदमे के अनुसार कायस्थ टोला निवासी मोहम्मद इमरान का आरोप है कि रामपुर थाना क्षेत्र के मर्यादपुर रोपनपुर गांव निवासी मोइनुद्दीन और मधुबन थाना क्षेत्र के मटुरी गांव निवासी किताबुद्दीन ने उसके पुत्र आरिफ को विदेश भेजने के लिए 60 हजार रुपये की मांग की। उसने 60 हजार रुपये दे दिया। फिर बाद में अलग-अलग काम के लिए एक लाख रुपये और लिए। एक साल बीतने पर न तो युवक को विदेश भेजा और न ही कोई कागज दिए। इमरान से पैसे की मांग की तो गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed