फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fraud in the name of making visa, case filed

वीजा बनवाने के नाम पर की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

Sat, 23 Jan 2021 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of making visa, case filed
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ठकुरीपट्टी गांव निवासी युवक के विरुद्ध महाराजगंज जिले के एक व्यक्ति की तहरीर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। आरोपी पर वीजा दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी का आरोप है।
विज्ञापन

महाराजगंज जिले के बरगदवा गांव निवासी वशिष्ठ साहनी ने बताया कि उसकी मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ठकुरी पट्टी निवासी अनिल कुमार से एक कार्यक्रम के दौरान जान पहचान हो गई। अनिल ने उसे विदेश भेजने का सपना दिखाकर वीजा बनाने का बात कही। अनिल की बात में आकर उसने 26 सितंबर 2020 को 48 हजार रुपये उसे वीजा बनाने के लिए दिया। जिस पर उसके द्वारा रुपया मिलने के बाद जल्द ही वीजा देने की बात कही। कई माह बीतने के बाद जब उसके द्वारा वीजा नहीं दिया गया तो उसके द्वारा संपर्क कर उससे वीजा की मांग की गई। जिस पर उसके द्वारा टालमटोल किया जाने लगा, जब उसने अपने दिए गए रुपये की मांग की गई तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed