फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   fracas between two parties, 15 injured, three serious

दो पक्षों में मारपीट में15 घायल, तीन गंभीर

Tue, 12 May 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
fracas between two parties, 15 injured, three serious
कोपागंज/ हलधरपुर। दो थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में मामूली बातों को लेकर हुई मारपीट में 15 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जाती है। एक घायल को बीएचयू रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 23 पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोपागंज : थाना क्षेत्र के सहरोज गांव की राजभर बस्ती में सोमवार की देर रात रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। रात 11 बजे सोधी राजभर अपने पट्टीदार सोती राजभर को अपने घर से होकर जाने वाले रास्ते से जाने से मना करने लगा। इसे लेकर उनके बीच विवाद हुआ। इस दौरान हुई मारपीट में आरती 70 उसका पति सोधी 80, मीना 22, रीना 18, सुभावती 70, महेंद्र 52, सतेंद्र 45, योगेंद्र 30, सुमन राजभर 28 घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां आरती, सोधी, महेंद्र की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने आरती की तहरीर पर दो महिलाओं सहित पांच तथा महेंद्र की तहरीर पर चार महिलाओ सहित छह लोगों के विरुध्द मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

हलधरपुर : थाने के मुंहवा गांव में गाय के पीपल की पत्ती खा लेने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें ढोढ़ा, रंभा, सीता, सोनम रोशन और साधना घायल हो गई। ढोढ़ा की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे बीएचयू रेफर कर दिया। पुलिस ने घूरा की तहरीर पर राम सरन, बालचंद, धर्मचंद, नंदलाल, प्रेमचंद और शिवचबन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed