फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four women showers, thirty examined

भाविप ने किया गर्भवती महिलाओं की गोद भराई

Sat, 10 Apr 2021 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Four women showers, thirty examined
नगर के बलिया मोड़ स्थित एक अस्पताल में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित गोदभराई कार्यक्? - फोटो : MAU
मऊ। भारत विकास परिषद की ओर से शनिवार को स्वास्थ्य शिविर और गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन एक निजी अस्पताल में किया गया। शिविर में कुल 41 मरीजों की बीएमडी और 30 की थायराइड की जांच की गई। चार महिलाओं की गोद भराई की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एक कंपनी की वाइस चेयरमैन शीला मिश्रा ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सजग और सतर्क रहना होगा। इस वैश्विक महामारी से बचने का सिर्फ एकमात्र उपाय स्वयं की रक्षा एवं अपना समय आने पर वैक्सीन लेना ही है। परिषद की प्रांतीय संपर्क प्रमुख एवं कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. अलका राय ने गर्भवती महिलाओं के रहन-सहन एवं खानपान के बारे में बताया। महिला थानाध्यक्ष अनीता सिंह ने कहा कि प्रत्येक महिला की जिम्मेदारी है कि अपने घर वालों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क व सैनिटाइजर के प्रति सचेत करे। कार्यक्रम में आशा मिश्रा, विंध्यवासिनी पांडेय, विश्वा गुप्ता, रेशमा हाशमी, पुष्पा जायसवाल, रश्मि बरनवाल, रितु अग्रवाल, अनीता मिश्रा, रश्मि सिंह, रेनू सिंह, सुशीला, संगीता, प्रियंका उपस्थित रहीें। संचालन रश्मि बरनवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed