फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four vehicle thieves arrested with three stolen bikes, one absconding

चोरी की तीन बाइकों के साथ चार वाहन चोर गिरफ्तार, एक फरार

Sat, 04 Dec 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Four vehicle thieves arrested with three stolen bikes, one absconding
शहर कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए पांच वाहन चोर,बरामद बाइकें।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। स्वाट टीम और शहर कोतवाली पुलिस ने ढेकुलिया पुल के पास से शनिवार को चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के साथ पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी के सात मोबाईल फोन और दो तमंचे और कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पकड़े गए चोरों में तीन कोपागंज तथा एक मधुबन थाना क्षेत्र का निवासी है। एक वाहन चोर फरार हो गया। पकड़े गए वाहन चोर भीड़ भाड़ वाले स्थानों से मोटरसाइकिलें चुरा लेते थे और उनका नंबर प्लेट बदलकर चेसिस नंबर मिटाकर बेंच देते थे। पुलिस पूछताछ में इन चोरों ने बरामद मोटर साइकिलों में से अपाची बाइक को भीटी चौक से चोरी करना बताया। जबकि अन्य मोटर साइकिलों को अन्य अलग अलग जगहों से चुराने की बात बताई। पकड़े गए चोरों में श्रीनिवास उर्फ किशन पुत्र विरेन्द्र निवासी ग्राम मूगमांस थाना कोपागंज, रोशन पुत्र रणजीत यादव ग्राम कटवांस थाना कोपागंज, पंकज कुमार पुत्र अशोक प्रसाद निवासी ग्राम मेहदियाकुंड थाना मधुबन तथा अभिषेक पुत्र राजेश निवासी पारा मुबारकपुर के हैं। जबकि पुलिस के अनुसार कोपागंज थाने के रेवरीडीह निवासी राधेश्याम राजभर उर्फ राधे पुत्र विजय राजभर फरार हो गया। इन वाहन चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में स्वाट प्रभारी सच्चिदानंद यादव तथा कोतवाली प्रभारी संजय त्रिपाठी और उनके सहयोगी सिपाही रहे। इस संबंध में कोतवाल संजय त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार वाहन चोर बाइकों को चुराकर उनके नंबर बदल कर चलाते और उन्हें बेंचकर रुपये आपस में बांट लेते थे। चार वाहन चोर गिरफ्तार किए गए हैं जबकि एक फरार हो गया है। उसे भी जल्दी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed