फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four teams including RPF and GRP conducted rescue drills

Mau News: आरपीएफ, जीआरपी सहित चार टीमों ने किया राहत बचाव का पूर्वाभ्यास

Thu, 08 May 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Four teams including RPF and GRP conducted rescue drills
मऊ। भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए आरपीएफ, जीआरपी, पुलिस और अग्निशमन विभाग ने संयुक्त रूप से राहत बचाव को लेकर मॉक ड्रिल किया। इससे पहले रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, वोटिंग रूम, फुट ओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया, वाहन स्टैंड पर चेकिंग की।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक राज कपूर सिंह, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह, एएसपी महेश सिंह अत्री के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को पूर्वाभ्यास कर राहत बचाव की ट्रेनिंग दी। सर्कुलेटिंग एरिया में आग लगने पर कई लोग जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई।
विज्ञापन

तीनों टीम के जवानों ने सभी घायलों को स्ट्रेचर पर लादकर एंबुलेंस में पहुंचाया, जिसके बाद डॉक्टर ने सभी का इलाज किया। इस दौरान ड्रोन कैमरा उड़ाकर रेलवे स्टेशन और आसपास के मुहल्लों में सुरक्षा व्यवस्था परखी गई। साथ ही संदिग्धों पर नजर रखी गई। मऊ जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों में संदिग्धों की जांच की गई। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने यात्रियों को जागरूक करते हुए कहा कि ट्रेन में पड़े किसी भी अनजान सामान को हाथ न लगाएं। तत्काल रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके सूचना दें। नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के लिए ये आतंकी साजिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed