फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four months later two looters arrested and some loot jewels recovered

चार महीने बाद दो लुटरे चढ़े पुलिस के हत्थे, लूट के कुछ गहने और नगदी बरामद

Sat, 30 May 2020 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Four months later two looters arrested and some loot jewels recovered
सराफा कारोबारी से हुई लूट के संबध में एसपी कार्यालय में खुलासा करते एएसपी शैलेन्द्र श्रीवास्तव ? - फोटो : MAU
मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के भीमपुरा तिराहे के पास चार महीने पहले हुए सराफा लूट कांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने लूट में शामिल दो लुटेरों को अइलख के पास बलिया बार्डर से शुक्रवार की रात में गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक लुटेरा भाग निकला। पुलिस ने लुटेरों के पास लूट के कुछ गहने और नौ हजार रुपये बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

पुलिस आफिस में आयोजित प्रेस वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने लूट कांड का खुलासा करते हुए यह जानकारी दी। एएसपी ने बताया कि भीमपुरा तिराहे के पास सराफा की दुकान करने वाला राहुल वर्मा 27 जनवरी की शाम लगभग साढ़े छह बजे दुकान बंद कर बाइक से भीमपुरा रोड पर कुछ ही दूरी पर स्थित अपने घर पर जा रहा था। घर के पास पहुंचते ही अपाचे बाइक सवार तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया। बाइक से गिराकर जमकर पिटाई की और गहने और नगदी से भरा उसका झोला छीनकर भाग निकले।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात में एसओ रुपेश कुमार सिंह और एसआई सुरेश सिंह यादव सिपाहियों के साथ बिलौंझा अइलख मार्ग पर चेकिंग करा रहे थे। इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने नगरा की ओर से आ रहे अपाचे सवार दो युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से नौ हजार रुपये, चार जोड़ी कान के झाले, दो जोड़ी कर्णफूल, एक मंगलसूत्र, सोने की दो अंगूठियां, तीन कील तथा चांदी के छह जोड़ी पायल, पांच जोडी बिछिया बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि पूछताछ में इन दोनों ने भीमपुरा तिराहे के पास सराफ से लूट की घटना तीन साथियों के साथ मिलकर करने की बात स्वीकार किया। ये गहने उसी लूट के हैं, जिन्हें बेंचने के लिए ले जा रहे थे। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों में से एक गाजीपुर जिले के जमानिया थाने के कालनपुर गांव का सुनील बनवासी जबकि दूसरा हलधरपुर थाने के डीह तिलक ठाकुर गांव का राजू वनवासी है। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए इन लुटेरों का एक अन्य साथी पहसा निवासी आदित्य यादव जो अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला, उसे भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed