फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four buses of Suresh of Mukhtar gang seized

मुख्तार गैंग के सुरेश की चार बसें सीज, डीएम कोर्ट से जारी आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई

Wed, 02 Sep 2020 12:28 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 02 Sep 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Four buses of Suresh of Mukhtar gang seized
पुलिस द्वारा सीज की गई बसें - फोटो : अमर उजाला

मऊ कोतवाली पुलिस ने डीएम कोर्ट से आदेश जारी होने के बाद मंगलवार को मुख्तार अंसारी गैंग के सुरेश सिंह की चार बसें सीज कर दीं। आरोप है कि वह टैक्सी स्टैंड ब्रह्म स्थान से गुंडा टैक्स वसूलता था। इस मामले में कोतवाली में सुरेश सहित 12 पर रिपोर्ट दर्ज कर गैंगस्टर में चालान किया गया था। 

विज्ञापन


सुरेश सिंह मूल रूप से घोसी का रहने वाला है। फिलहाल वह शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी में परिवार के साथ रहता है। आरोप है कि वह मुख्तार गैंग के लिए टैक्सी स्टैंड से गुंडा टैक्स वसूलता है। इस मामले में 31 मई को पुलिस ने सुरेश सिंह सहित 12 लोगों पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इतना ही नहीं, पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


बाद में सभी का गैंगस्टर में चालान किया गया। मामले की डीएम कोर्ट में सुनवाई के दौरान डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने 14-ए के तहत आरोपियों की संपत्ति सीज करने का आदेश जारी कर दिया। इस पर मंगलवार को शहर कोतवाल राम सिंह ने सुरेेश सिंह की चार बसें सीज कर दी। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर के अनुसार, सुरेश सिंह और अन्य ने संगठित अपराध के जरिए संपत्ति बनाई है। लिहाजा डीएम कोर्ट से आदेश जारी होने पर सुरेश सिंह की चार बसें सीज कर दी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed