फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Four arrested with stolen car

चोरी की कार के साथ चार गिरफ्तार

Sun, 07 Jun 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Four arrested with stolen car
दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के कुसुम्हा नहर के पास चोरी की कार के साथ चार चोरों को दोहरीघाट पुलिस ने धरदबोचा। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चारों का चालान कर दिया। थानाध्यक्ष राजकेशर सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह करीब आठ बजे वह पुलिस दलबल के साथ गश्त पर निकले थे। इसीबीच मुखबिर से चोरी की कार कुसुम्हा नहर से गुजरने की सूचना मिली। पुलिस द्वारा कुसुम्हा नहर के पास चेकिंग करने के दौरान एक कार को रूकने का इशारा देने के बाद कार चालक फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते पकड़े गए। पकड़े गए चोरों ने बताया कि चोरी की यह गाड़ी मध्यप्रदेश के शिवपुरी से चोरी की गई है। चोरों ने चोरी की गई गाड़ी को फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेच देने की बात कबूल की। चारों चोरो की शिनाख्त रामनरायन सिंह निवासी सोनाडिह थाना घोसी, प्रेमनाथ यादव थाना पुनापार निवासी घोसी, प्रमोद कुमार यादव रामजी यादव निवासी कसारगढ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ और मनीष चौरसिया पुत्र चुन्नीलाल चौरसिया निवासी आदर्शनगर कोतवाली जीयनपुर जनपद आजमगढ़ के रूप में हुईं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चारों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed