{"_id":"69b4690543a1191ee90e6473","slug":"four-arrested-for-allegedly-creating-a-whatsapp-group-and-engaging-in-violence-to-gain-dominance-mau-news-c-295-1-mau1002-142237-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर वर्चस्व के लिए करते थे मारपीट, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर वर्चस्व के लिए करते थे मारपीट, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
सोशल मीडिया का ग्रुप बनाकर मारपीट करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मतलूपुर फोरलेन के सर्विस रोड से बुधवार को दोपहर चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये सभी व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित करने के लिए लोगों के साथ छोटी-छोटी बातों पर मारपीट और जानलेवा हमला करते रहते थे।
ये सभी कोपागंज थाना के निवासी हैं और सभी की उम्र 20 साल है। कोपागंज और घोसी थाना क्षेत्र में ऐसे कई गिरोह बीते कई सालों से सक्रिय हैं।दक्षिण टोला के थानाध्यक्ष बसंत लाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दोपहर 01:55 बजे कोपागंज थाना के हाकिमपुरा निवासी मो. सलमान, अशहद उर्फ कल्लू, वाजिदपुरा निवासी अमीरुल्लाह उर्फ शाहिल, और दक्षिण टोला के हकीकतपुरा निवासी मो. मारुफ को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार युवक व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाकर क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित करने के लिए लोगों के साथ अनावश्यक और छोटी-छोटी बातों को लेकर मारपीट और जानलेवा हमला करते रहते थे।
विज्ञापन
बीते 24 फरवरी की रात नौ बजे थाना क्षेत्र के फैजी गेट के पास मोहम्मद हंजला और उसके दोस्त अनस को चाकू से हमला कर इन सभी ने घायल कर दिया था। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब भी दो लोग फरार हैं।