फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Former SP leader Ramhari Chauhan attacks Ghosi candidate Rajeev Rai

UP: सपा से इस्तीफा दे चुके रामहरी चौहान का घोसी प्रत्याशी पर हमला, बोले- राजीव राय नहीं आज से घमंडी राय कहूंगा

Sat, 18 May 2024 05:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 18 May 2024 05:00 PM IST
सार

टिकट न मिलने से नाराज होकर सपा छोड़ने के बाद रामहरी चौहान ने शनिवार को प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि मेरे इस्तीफा देने के बाद 100 सपाईयों ने पार्टी छोड़ी है।

विज्ञापन
Former SP leader Ramhari Chauhan attacks Ghosi candidate Rajeev Rai
रामहरी चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टिकट न मिलने से नाराज समाजवादी पार्टी के पूर्व वरिष्ठ नेता रामहरी चौहान ने शनिवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही घोसी प्रत्याशी राजीव राय पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने दावा किया उनके इस्तीफा देने के बाद 100 से ज्यादा लोगों ने पार्टी से इस्तीफा दिया है। वहीं उन्होंने दूसरी राजनैतिक पार्टी में जाने का इशारा भी किया है, इससे उनके भाजपा में जाने की अटकलों को लेकर चर्चा भी राजनैतिक गलियारे में तेज हो गई।

विज्ञापन


प्रेसवार्ता करते हुए रामहरी चौहान ने कहा कि 44 साल मैंने समाजवादी पार्टी में चौधरी चरण सिंह को आर्दश मानकर राजनीति किया हूं। मेरे मन में था एक बार अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनें जो बनें भी, मेरी एक अभिलाषा थी वह प्रधानमंत्री बनें। मैंने इस्तीफा दिया उसकी वजह है गलत प्रत्याशी को टिकट देने की।
विज्ञापन


कहा कि अगर पार्टी किसी कर्मठ नेता को टिकट दिया होता तो मैं इस्तीफा नहीं देता। सपा ने जिस प्रत्याशी को टिकट दिया है उसे बात करने की तहजीब नहीं है। सपा की गलत नीतियों से लिए गए निर्णय का मैं विरोधी हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव राय पर लगाया आरोप, अतुल राय को फंसाने का लगाया आरोप

इस दौरान उन्होंने सपा प्रत्याशी राजीव राय पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बेहद घमंडी हैं, आज से मैं उन्हें राजीव राय नहीं बल्कि घंमडी राम कहूंगा। इस चुनाव में जनता उन्हें घमड़ीलाल बनाएगी। भविष्य के सवाल पर कहा कि वह अभी राजनीति में सक्रिय रहेंगे, एक राजनैतिक पार्टी के लोगों ने उनसे संपर्क किया है, लेकिन वह उसमें रूची नहीं रखते हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि मेरी अगली रणनीति अगली प्रेस वार्ता में होगी।
 
प्रेसवार्ता करते हुए रामहरी चौहान ने बताया कि 2019 गठबंधन चुनाव में प्रत्याशी रहे अतुल राय ने राजीव राय से प्रचार की बात कही थी, लेकिन प्रचार तो दूर उन्होंने उल्टे उनके खिलाफ साजिश रच दी। एक युवती को आगे कर अतुल राय को केस में फंसा दिया। इस दौरान एक और आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ता रहे जोगेंद्र यादव ने किसी समाचार में बयान दे दिया था कि सपा का बदल सकता है टिकट। इसकी जानकारी होने पर राजीव राय ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed