{"_id":"59611eb54f1c1b02398b45ec","slug":"former-prime-minister-s-due-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री की मनाई गई पुण्यतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधानमंत्री की मनाई गई पुण्यतिथि
mau news
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चन्द्रशेखर की पुण्यतिथि मनाते सपा कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह समाजवादी विचारधारा के अग्रणी नेता थे। उन्हें युवा तुर्क के नाम से भी जाना जाता था। कहा कि पड़ोसी जनपद बलिया के इब्राहिम पट्टी के होने के चलते उनका मऊ के लोगों से भी काफी लगाव था। उनकी प्राथमिक शिक्षा उनके गांव में ही हुई लेकिन इंटर मीडिएट की शिक्षा उन्होंने जिले के जीवनराम इंटर कालेज से हुई। कहा कि चंद्रशेखर जी ने पूरे भारत की पैदल यात्रा कर यहां के बारे में जाना था। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश को एक नई दिशा दी। अपने ही दल में रहते हुए अपने दल की गलत नीतियों का विरोध करने का भी उनके अंदर साहस था। पुण्यतिथि के कार्यक्रम में मुख्य रूप से एमएलसी रामजतन राजभर, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, पूर्व विधायक सुभाष यादव, अल्ताफ अंसारी, राजेंद्र मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधू, शिव प्रताप यादव, कुद्दुस अंसारी, रामधनी चौहान, रामप्रताप यादव, विजय शंकर यादव, अशोक यादव, संजय चौधरी, अमिरुल्लाह, दिलीप पांडेय, वीरेंद्र यादव, अरशद अख्तर आदि शामिल रहे।