फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Former MLA's ticket cut, now SP bets on former minister

पूर्व विधायक का टिकट काटा, अब पूर्व मंत्री पर सपा ने लगाया दांव

Sat, 12 Feb 2022 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Former MLA's ticket cut, now SP bets on former minister
मुहम्मदाबाद गोहना सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी ने चार दिन पहले घोषित प्रत्याशी पूर्व विधायक का टिकट बदलकर उनकी जगह पूर्व मंत्री पर दांव लगाया है। बसपा छोड़कर लगभग ढाई साल पहले सपा में आए और इस क्षेत्र से एक बार विधायक रह चुके राजेंद्र कुमार अब बैजनाथ पासवान की जगह सपा की नैया पार लगाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि सपा ने इस क्षेत्र से दो बार विधायक रहे बैजनाथ पासवान के नाम की घोषणा की थी। लेकिन तीन दिन बाद ही उनका टिकट काटकर अब पूर्व राजस्व मंत्री और इस क्षेत्र से वर्ष 2007 में बसपा से विधायक रहे राजेंद्र कुमार पर दांव लगाया है। हालांकि राजेंद्र कुमार पूर्व में इस क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर तीन बार विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं जिसमें उन्हें दो बार हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ बैजनाथ पासवान ने पहली बार समाजवादी पार्टी से 2002 में चुनाव लड़ा और यहां से जीतकर विधायक बने। इसके बाद 2007 के चुनाव में सपा ने उनकी जगह बनवारी राम को टिकट दिया। लेकिन बनवारी राम चुनाव हार गए थे। इसके बाद 2012 के अगले चुनाव में समाजवादी पार्टी ने फिर अपने पुराने सिपहसालार बैजनाथ पासवान पर दांव लगाया और यह दाव सफल रहा। बैजनाथ पासवान दूसरी बार यहां से विधायक चुने गए। 2017 के चुनाव में समाजवादी पार्टी से बैजनाथ पासवान और बसपा से राजेंद्र कुमार एक दूसरे के खिलाफ मुकाबले में थे। लेकिन इस बार दोनों लोग सपा में रहते हुए पार्टी के टिकट के लिए मुकाबला किया, जिसमें अंतत: बाजी राजेंद्र कुमार के हाथ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed