{"_id":"6207ec780465d5774a5221d8","slug":"former-mla-s-ticket-cut-now-sp-bets-on-former-minister-mau-news-vns638298649","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक का टिकट काटा, अब पूर्व मंत्री पर सपा ने लगाया दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक का टिकट काटा, अब पूर्व मंत्री पर सपा ने लगाया दांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी ने चार दिन पहले घोषित प्रत्याशी पूर्व विधायक का टिकट बदलकर उनकी जगह पूर्व मंत्री पर दांव लगाया है। बसपा छोड़कर लगभग ढाई साल पहले सपा में आए और इस क्षेत्र से एक बार विधायक रह चुके राजेंद्र कुमार अब बैजनाथ पासवान की जगह सपा की नैया पार लगाएंगे।
बता दें कि सपा ने इस क्षेत्र से दो बार विधायक रहे बैजनाथ पासवान के नाम की घोषणा की थी। लेकिन तीन दिन बाद ही उनका टिकट काटकर अब पूर्व राजस्व मंत्री और इस क्षेत्र से वर्ष 2007 में बसपा से विधायक रहे राजेंद्र कुमार पर दांव लगाया है। हालांकि राजेंद्र कुमार पूर्व में इस क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर तीन बार विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं जिसमें उन्हें दो बार हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ बैजनाथ पासवान ने पहली बार समाजवादी पार्टी से 2002 में चुनाव लड़ा और यहां से जीतकर विधायक बने। इसके बाद 2007 के चुनाव में सपा ने उनकी जगह बनवारी राम को टिकट दिया। लेकिन बनवारी राम चुनाव हार गए थे। इसके बाद 2012 के अगले चुनाव में समाजवादी पार्टी ने फिर अपने पुराने सिपहसालार बैजनाथ पासवान पर दांव लगाया और यह दाव सफल रहा। बैजनाथ पासवान दूसरी बार यहां से विधायक चुने गए। 2017 के चुनाव में समाजवादी पार्टी से बैजनाथ पासवान और बसपा से राजेंद्र कुमार एक दूसरे के खिलाफ मुकाबले में थे। लेकिन इस बार दोनों लोग सपा में रहते हुए पार्टी के टिकट के लिए मुकाबला किया, जिसमें अंतत: बाजी राजेंद्र कुमार के हाथ लगी है।