फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Former CM Akhilesh Yadav will attend Subhasp's function

सुभासपा के समारोह में आएंगे पूर्व सीएम अखिलेश यादव

Tue, 26 Oct 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Former CM Akhilesh Yadav will attend Subhasp's function
मऊ। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को मऊ आएंगे। वह जिले के हलधरपुर के पास ढोलवन में सुभासपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित महापंचायत में शामिल होंगे। इसी समारोह से सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की मौजूदगी में सपा से गठबंधन की औपचारिक घोषणा की जाएगी। ढोलवन में हेलीपैड बना दिया गया है। वहीं पर बगल में महापंचायत के लिए स्थान बनाया गया है। पूर्व सीएम वाराणसी से हेलीकाप्टर से चलकर दोपहर बाद साढ़े बारह बजे यहां पहुंचेंगे। तीन बजे वे यहां से आजमगढ़ चले जाएंगे और वहीं पर रात्रि विश्राम करने के बाद आगे जाएंगे।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल के अनुसार वाराणसी से प्राइवेट हेलीकाप्टर से 11.30 चलने के बाद 12.20 बजे ढोलवन आ जाएंगे।यहां पर सुभासपा के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सुभासपा के मंच से ओमप्रकाश राजभर के साथ गठबंधन की घोषणा करेंगे। ढोलवन में हेलीपैड बना दिया गया है। मंगलवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल का दौराकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उधर सुभासपा की ओर से दिन भर प्रचार वाहनों ने प्रचार किया जाता रहा। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं के साथ कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने की तैयारियों की समीक्षा करते रहे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय, एमएलसी उदयवीर सिंह, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि, निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने ढोलवन जाकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के नेतृत्व में हुआ स्वागत
फतेहपुर मंडाव (मऊ)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के मधुबन पहुंचने पर पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रमणी यादव गुड्डू के नेतृत्व में सपाईयों ने स्वागत किया। इस दौरान चंद्रमणी यादव और उनके भाई रामायन यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिहन् देकर सम्मानित किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि 2022 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। युवा किसान, नौजवान, गृहणी हर किसी को महंगाई ने बदहाल कर रखा है। ऐसे में प्रदेश में बदलाव की मांग सभी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed