फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Forget the fear, our eyes are on the miscreants

भूल जाइये डर, बदमाशों पर है हमारी नजर

Tue, 18 Jan 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Forget the fear, our eyes are on the miscreants
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था कामय रखने और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने को लेकर रूट मार्च निकाला गया। कस्बा सहित कई क्षेत्रों में उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा निकाला गया। रूट मार्च खैराबाद, अतरारी, मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा, वलीदपुर आदि का भ्रमण कर लोगों को शांति व्यवस्था कायम रखने और मतदान में निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में उप जिला अधिकारी मनोज कुमार तिवारी और क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने रुट मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने कस्बे में कोतवाली गेट से शहीद चौराहा होकर खैराबाद, कैलेंडर, खैराबाद बाजार, अतरारी चुंगी होते हुए वलीदपुर और भीरा नगर पंचायत में भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उपजिलाधिकारी ने वहां बूथ की सुविधाओं का जायजा भी लिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों से कहा कि भूल जाइये डर, बदमाशों पर हमारी है नजर। आप सभी चुनाव में निर्भीक होकर मतदान करें। किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आएं। असामाजिक तत्वों के खिलाफ सजग रहें और किसी भी संदिग्ध व गतिविधियों वाले व्यक्ति के बारे में पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वालो का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदान में खलल डालने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति का मंसूबा सफल नहीं होने दिया जाएगा। क्षेत्राधिकारी राजकुमार ने कहा कि पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। किसी भी प्रकार का प्रलोभन देने वाले या दारु शराब बांटने वाले के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस दौरान कोतवाल शैलेश सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज पंकज यादव, खैराबाद चौकी इंचार्ज ओम सिंह तथा वलीदपुर चौकी इंचार्ज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed