{"_id":"3808cdc2e6e31408e46d026c23263e45","slug":"for-socialist-pension-performance-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पेंशन के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी पेंशन के लिए किया प्रदर्शन
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sat, 23 May 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट स्थित समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के बाहर समाजवादी पेंशन की मांग को लेकर नगर क्षेत्र के पठानटोला मोहल्ले की महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। साथ ही कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि वे सभी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करती हैं और समाजवादी पेंशन की पात्रता की श्रेणी में आती हैं। लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही के चलते योजना के लाभ से वंचित हैं। महिलाओं ने कहा कि समाजवादी पेंशन के लिए आवेदन भी किया था। लेकिन नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा नाम निरस्त करने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान मंजू सोनकर, सोनमति, फुलवार, सुमित्रा, शीला, कमला, कोमल, सुरती आदि मौजूद रहीं।