फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   For self correctness it needs to be rovers rangers karma

आत्म शुद्धता के लिए इसे रोवर्स रेंजर्स कार्यकर्मो का होना आवश्यक है

Tue, 22 Mar 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
For self correctness it needs to be rovers rangers karma
मऊ। नगर क्षेत्र के डीसीएसकेपीजी कॉलेज के प्रांगण में रोवर्स रेंजर्स कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कुलपति लोक नायक जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के प्रोफ़ेसर हरिकेश सिंह ने किया। महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. घनश्याम दुबे ने मुख्य अतिथि हरिकेश सिंह तथा सभी अतिथियों को रोवर्स ,कैप पहना कर व बैज लगाकर कर स्वागत किया। दोपहर में भोजनोपरांत ऋषि रामनरेश महाविद्यालय मोलनापुर दुबारी, संत गणिनाथ राजकीय महाविद्यालय मुहम्मदाबादगोहना, सर्वोदय पीजी कालेज घोसी, डीसीएसके पीजी कालेज के रोवर्स रेंजर्स के प्रतिभागी छात्रों ने विविध कार्यक्रमों का आयोजन किए जो देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

रोवर्स रेंजर्स को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. हरिकेश सिंह ने कहा कि आत्म शुद्धता के लिए ऐसे रोवर्स रेंजर्स कार्यकर्मो का होना आवश्यक है। तीन मिनट का ध्यान व्यक्ति को निरोग रखने मे सहायक है। इस चिलचिलाती धूप में बैठें रोवर्स, रेंजर्स अपने को तपा कर समाज के लिए कुछ कर गुजरने का संकल्प लेकर जब समाज में निकलेंगे तो वाकई एक बेहतर समाज का निर्माण होगा।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने उद्बबोधन में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुअन नाथ त्रिपाठी ने कहा कि इस फील्ड मे बैठें सभी रोवर्स, रेंजर्स एक आदर्श सैनिक है जिस तरह से पुलिस समाज में अपनी सेवाएं प्रदान कर व्यवस्था को दुरुस्त रखते हैं वैसे ही यह सोल्जर भी समाज की बेहतरी के लिए काम करते हुए अपने भावी जीवन के लिए प्रयासरत हैं। ये एक बेहतर इंसान बन सके इसलिए ऐसे कार्य क्रम किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षीय उद्बबोधन में कार्यक्रम के संयोजक/ प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. शर्वेश पांडेय ने कहा कि जितने कम समय में इस जनपदीय रोवर्स रेंजर्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बहुत ही चुनौतीपूर्ण कार्य था, पर आप सभी लोगो के सहयोग से इसे सकुशल संपन्न हो रहा हैं। प्रतियोगिता के कुछ नियम होते हैं जो भी बेहतर प्रदर्शन करेगा उसे ही प्रथम स्थान प्राप्त होगा इसमें कही कोई पक्षपात द्वेष नहीं होगा। यह खेल हैं इसे खेल की तरह खेलना चाहिए। डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी ने समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन डीसीएसके पीजी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चंद्र प्रकाश राय ने किया।
रानीपुर।क्षेत्र के काझा कोठी स्थित रामउग्रह मुनेश्वरी महादेव महाविद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी दीपक सिंह ने मा सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर के पहले दिन स्वयंसेवक तथा स्वयंसेविकाओं ने सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
शिविर के पहले दिन स्वयंसेवकों तथा स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई कर स्वछता का संदेश दिया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी दीपक सिंह ने कहा कि जीवन जीने की कला और विपरीत माहौल में भी सामान्य जीवन जीना ही जीवन की कला है। कहा कि मानव जीवन ही ऐसा जीवन है, जो संसार में सबसे अलग है। मनुष्य के जीवन में कभी न कभी विपरीत परिस्थिति अवश्य आती है, लेकिन इसका मुकाबला कर हर संभव मुकाबला करना ही जीवन जीने का असली मकसद होता है।इस दौरान रामप्रवेश श्रीवास्तव, अनिल सिह सहित आदि शामिल रहे।

हलधरपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महेंद्र महाविद्यालय हलधरपुर का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। शिविर का शुभारंभ समाजसेविका अर्चना उपाध्याय द्वारा किया गया। शिविर के पहले दिन एनएसएस कैड्टस द्वारा साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।इस दौरान प्राचार्य डॉ. ईश्वरचंद्र पांडेय, प्रवीण कुमार मिश्र, प्रवीन कुमार सिंह, धर्मेंद्र कन्नौजिया, धर्मेन्द्र यादव, बृजेश यादव, श्यामलाल, रागिनी सिंह, अंकित कुमार आदि लोग मौजुद रहें कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक देवेन्द्र प्रसाद मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed