फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   For demands the Left procession out

मांगों को लेकर वामपंथी दलों ने निकाला जुलूस

Mon, 15 Dec 2014 11:33 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 15 Dec 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
For demands the Left procession out
 नगर क्षेत्र स्थित सोनीधापा इंटर कालेज के मैदान से सोमवार को वामपंथी दलों ने विभिन्न मांगों को लेकर जुलूस निकाला। जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, 12 सूत्रीय ज्ञापन राष्ट्रपति व राज्यपाल को
विज्ञापन


संबोधित करते हुए जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान सभा में पूर्व विधायक इम्तियाज अहमद ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा दोनों वर्गीय हितों का प्रतिनिधित्व करतीं हैं।
विज्ञापन



सोमवार को वामदलों के कार्यकर्ताओं द्वारा सोनीधापा इंटर कालेज के मैदान से जुलूस निकालकर रोडवेज, सहादतपुरा, आजमगढ़ तिराहा, गाजीपुर तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पर सभा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सभी को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक इम्तियाज अहमद ने कहा कि मोदी के

नेतृत्व वाली भाजपा सरकार अच्छे दिन लाने का भरोसा दिलाकर गरीबों को निचोड़ने में जुटी है। इसका उदाहरण है ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून में बदलाव करना।


बीमा क्षेत्र में 49 फीसदी विदेशी निवेश, सार्वजनिक क्षेत्र में उद्यमों में बड़े पैमाने पर विनिवेश का फैसला, डीजल के दामों से नियंत्रण हटाना, रेल किराए में वृद्धि आदि पर वामपंथी दलों को एक होकर प्रदर्शन किया है।

माकपा नेता वीरेंद्र कुमार ने कहा कि जी तोड़ मेहनत करने के बावजूद परिवार को गुजारा करना मुश्किल है। जीने के सभी वस्तुओं के लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगाें के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।


भाकपा नेता विनोद राय ने प्रदेश सरकार के सौतेले व्यवहार को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए गन्ना और धान किसानों के बकाया भुगतान की मांग की।

सभा के अंत में राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित 12 सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी को साैंपा। प्रदर्शन के दौरान मुख्य रुप से शमसुलहक चौधरी, भाकपा माले नेता विनोद सिंह, शैलेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed