फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Food Safety and Drug Administration raided seven samples

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने छापेमारी कर लिया सात नमूना

Wed, 16 Mar 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Food Safety and Drug Administration raided seven samples
मऊ। होली के तहत मंगलवार को जिले में विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के कुल सात नमूने लिए गए। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया। छापेमारी से हड़कंप की स्थिति रही। नायब तहसीलदार, सदर अनुराग सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने कोपागंज स्थित अलग-अलग प्रतिष्ठानों से सात नमूने संग्रहित किए। उक्त नमूनों को जांच के लिए राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ को भेजा गया। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित दुकानदारों के विरूद्ध, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, पंकज कुमार यादव, बिंदु पाण्डेय, रामानंद आदि उपस्थित रहे। इंदारा : क्षेत्र के बाजारों में खोवा की डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में मिलावटखोरी का धंधा भी धड़ल्ले से चल रहा है। क्षेत्र के इंदारा, अदरी, पहसा में दूध के पाउडर के साथ खोवा में मैदा गंजी तथा घी की मिलावट की जा रही है। खोवा का उत्पादन बहुत कम होता है। ऐसे में दुकानदार बाहर से ही खोवा की खेप मंगवाते हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी मिलावट कर दुकानों पर पहुंचाते हैं। चिकित्सक की मानें तो इससे सेवन से कैंसर किडनी और लिवर की बीमारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed