फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Follow Baba Saheb's ideals

बाबा साहेब के आदर्शों पर चलें

Thu, 06 Dec 2018 11:18 PM IST
mau
mau Updated Thu, 06 Dec 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
Follow Baba Saheb's ideals
डा.भीमराव अांबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर भीटी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पम करते नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी और अन्य। - फोटो : mau
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजनीतिक दलों तथा विभिन्न संगठनों की तरफ से गोष्ठी तथा श्रद्धांजलि समारोह में श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके  जीवन पर प्रकाश डाला। 
विज्ञापन

      
नव जागरण अंबेडकर समिति की तरफ से भीटी स्थित अंबेडकर चौक पर समारोह का आयोजन किया गया। नगरपालिका चेयरमैन तैयब पालकी सहित गणमान्य लोग शामिल रहे। जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कांग्रेसजनों ने बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह रहे। 
विज्ञापन

 
मधुबन : बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 62 वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर चमार परिषद के तरफ से एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन दुबारी अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर मुख्य अतिथि रघुनी राम शास्त्री  ने माल्यार्पण कर किया।  पिपरीडीह : परदहा क्षेत्र सुवराबोझ गांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। वलीदपुर : मुहम्मदाबादगोहना कस्बा  स्थित बुद्ध विहार में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। बुद्ध विहार परिसर से झांकी निकाली गई,।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed