फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Flying squad caught one lakh cash from pickup

उड़नदस्ता ने पिकअप से पकड़ी एक लाख की नगदी

Tue, 08 Feb 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Flying squad caught one lakh cash from pickup
घोसी। विधानसभा चुनाव में अवैध धन को रोकने के लिए डीएम के निर्देश पर गठित उड़न दस्ता प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ.एस के राय ने मंगलवार की शाम सात बजे चेकिंग के दौरान धरौली गांव के पास फोरलेन से एक पिकअप से एक लाख रुपया बरामद कर लिया। टीम प्रभारी ने पुलिस को अवगत कराने के साथ रुपये कोषागार में जमा करा दिया। उड़न दस्ताप्रभारी डॉ एसके राय अपने हमराहियों के साथ धरौली गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच गोरखपुर की तरफ से पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। रोकने पर उसके ड्राइवर वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाने के गौर निवासी धनेश कुमार यादव ने बताया कि उसके पास कोई रुपये नहीं हैं। टीम द्वारा गहन तलाशी पर सीट के पीछे रखे एक लाख रुपये नगद बरामद हुए। रुपयों से संबंधित कागजात मांगे जाने के साथ कोई धन से सम्बंधित कागजात मांगे जाने पर चालक नहीं दिखा सका। इस पर धनेश यादव को रुपयों के साथ कोतवाली लाकर सूचना देने के बाद बरामद धन की रसीद धनेश यादव को देकर रुपयों को कोषागार में जमा करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed