फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   flood

रसूलपुर आश्रम के पास बैकरोलिंग शुरू होने से कटान तेज, दहशत

Tue, 01 Sep 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
flood
सूरजपुर। घाघरा के जलस्तर में घटाव के बाद कटान शुरू होने से लोग दहशत में हैं। रसूलपुर गांव के परिखापुर के ठीक सामने एवं बैकरोलिंग होने के कारण रसूलपुर आश्रम पर कटान शुरू हो गया। मौके पर पहुंचे आला अधिकारी कटान रोकने का उपाय करते तब तक दो विशालकाय पेड़ घाघरा नदी में समा गए। नदी में हों रहीं कटान की सूचना पर सभी ग्रामीण आनन-फानन में का नदी के किनारे पहुंचे और नदी में हों रहीं कटान के चलते ग्रामीणों को अपने आशियाने कटने का भय सताने लगा। आनन-फानन में ग्रामीणों ने रसूलपुर आश्रम पर सरयू नदी में हों रहीं कटान की सूचना सिंचाई विभाग के जेई कमलेश यादव को दी। जब तक सिंचाई विभाग के अधिकारी रसूलपुर आश्रम पर पहुंचते तब तक सरयू नदी सिंचाई विभाग के द्वारा पूर्व में नदी के कटान को रोकने के लिए दो जगहों पर ईंट पत्थरों से बने दो बड़े बड़े स्टड को नदी अपने अंदर समाहित कर चुकी थी। नदी में बैकरोलिग के कारण नदी अपने अंदर ईंट पत्थरों से बने दो स्टड के साथ साथ तीस मीटर की लंबाई में एवं दो मीटर की चौड़ाई में पक्की जमीन और दो बड़े पेड़ भी नदी अपने अंदर समाहित कर चुकी थी। जिसके कारण घाघरा नदी के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले रमायन यादव, शिवनाथ यादव, हरिश्चंद्र यादव, नरसिंह यादव, पारस यादव, तेज बहादुर यादव, अवधेश यादव, केदार यादव, सहित सभी ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। कटानपीडितों का कहना था कि कटान से सैकड़ों बीघा जमीन, कई लोगों का रिहायशी पक्का मकान नदी में समाहित हो गया लेकिन अभी तक कटान रोकने का उपाय करना तो दूर कार्ययोजना नही बनाई जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed