फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Five teachers of the district will be honored in Lucknow

Mau News: लखनऊ में सम्मानित होंगे जिले के पांच शिक्षक

Fri, 27 Oct 2023 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Five teachers of the district will be honored in Lucknow
मधुबन। जिले के पांच शिक्षकों के योगदान से जिले के पांच विद्यालयों के 24 छात्रों का राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा में चयन हुआ है। छात्रों के परीक्षा की तैयारी कराने व उनकी सफलता में सहयोग करने वाले इन पांच शिक्षकों को लखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में 29 अक्तूबर को सम्मानित किया जाएगा। छात्रों की छात्रवृति लिए इस परीक्षा का आयोजन नवंबर 2022 में किया गया था।
विज्ञापन

इसमें रानीपुर ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय दौलसेपुर में तैनात नोडल शिक्षक अनिल कुमार मौर्य, फतेहपुर मंडाव ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मधुबन में तैनात नोडल शिक्षक राज बहादुर सिंह, घोसी ब्लाक के खत्रीपार से अजीत कुमार, माऊरबोझ से वरुण कुमार यादव, कोपागंज ब्लाक के कुर्थीजाफरपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक जयशंकर यादव का नाम शामिल है।
विज्ञापन

इन शिक्षकों द्वारा बच्चों को बेहतर तरीके से तैयारी कराने से राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2022-23 में जिले का परिणाम अच्छा आया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय दोलसेपुर से सर्वाधिक आठ बच्चों का चयन हुआ है। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय माऊरबोझ, खत्रीपार, कुर्थीजाफरपुर से पांच पांच बच्चों का चयन हुआ है। उच्च प्राथमिक विद्यालय मधुबन की शिवानी गुप्ता ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और नवोदय विद्यालय में भी इनका चयन हुआ है। जिसकी तैयारी नोडल शिक्षक राज बहादुर सिंह ने कराई थी। शिक्षकों की सक्रियता और सफलता पर जिलाधिकारी अरुण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed