{"_id":"60ec806a8ebc3ebb6750b645","slug":"five-students-of-upper-primary-school-surhurpur-selected-in-national-talent-scholarship-scheme-mau-news-vns6000922161","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर के पांच छात्र राष्ट्रीय प्रतिभा छात्रवृत्ति योजना में चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर के पांच छात्र राष्ट्रीय प्रतिभा छात्रवृत्ति योजना में चयनित
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय के पांच छात्रों का चयन हुआ है। सत्र 2021-22 के लिए इसका आयोजन विगत साल 13 दिसंबर को जिला मुख्यालय के डीएवी इंटर कॉलेज में किया गया था।
इस परीक्षा में मुहम्मदाबाद गोहना के यूपीएस सुरहुरपुर के पांच विद्यार्थी पूजा यादव, आस्था राय, आकाश कुमार, मनीष कुमार और दीपक ने सफलता प्राप्त की है। इन सभी छात्रों को अगले चार साल इंटर तक की शिक्षा के लिए प्रति माह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति राज्य सरकार से मिलेगी।
बच्चों की इस सफलता पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा राय ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस सफलता का श्रेय विद्यालय के अध्यापक सतीश मौर्य, रामसहाय यादव, आशा चौहान और स्वर्गीय राकेश यादव के प्रयास के साथ खंड शिक्षा अधिकारी के कुशल निर्देशन को है। विद्यालय के बच्चों की सफलता पर एबीएसए आरपी राम, संजय तिवारी, प्रधानध्यापक गण, शशिभूषण राय, धनज्ञय सिंह, स्वत्रंत श्रीवास्तव, रामनिवास मौर्य, बासुकी तिवारी, राजेश राम, विजय कुमार सिंह आदि ने बधाई दी है।