फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Five people including three innocents fell in well at mau four were rescued chaos in village

कुएं में गिरे पांच लोग: मासूम सहित चार को बचाया, अधेड़ का चार घंटे बाद निकाला शव, गांव में हड़कंप

Wed, 30 Jun 2021 06:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 30 Jun 2021 06:53 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि कुएं की पटिया काफी कमजोर थी, ऐसे में कई लोगों के एक साथ बैठने से वो धसक गई। बताया कि चार लोगों को निकाल लिया गया और एक व्यक्ति  अब भी कुएं में पटिया के मलबे के नीचे दबा हुआ है। जिसे निकालने की कवायद की जा रही है।

विज्ञापन
Five people including three innocents fell in well at mau  four were rescued chaos in village
कुएं के पास जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसा मानोपुर गांव में कुएं की पटिया धसकने से उस पर बैठे पांच लोग कुएं में गिर गए। घटना की सूचना मिलने पर कोपागंज पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कुएं में गिरे चार लोगों को बाहर निकाल लिया। जबकि कुएं में फंसे अधेड़ की पटिया के मलबे में दबे होने से मौत हो गई। जिसका शव करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका। घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया। इस दौरान कुएं में गिरे लोगों की जानकारी के लिए प्रशासन स्थानीय अधिकारियों से हर घंटे जानकारी लेता दिखा। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


भदसा मनोपुर गांव निवासी अखिलानंद राय(65) पुत्र विष्णुधारी राय, राकेश चौरसिया(55) पुत्र रामबचन चौरसिया बुधवार की सुबह आठ बजे टहलने के बाद गांव के बीच में स्थित कुएं पर लगाई गई पटिया पर बैठे-बैठे हुए थे।
विज्ञापन


इसी बीच गांव के तपन शुक्ला के पुत्र अदरिक(5), उनकी बेटी सौम्या(7) और गांव के ही विजय नाथ राय का दो वर्षीय बेटा रुद्रप्रताप राय भी वहा आकर सभी के साथ बैठ गए। अभी यह सभी आपस मे बात ही कर रहे थे कि अचानक पाटिया धसकने से सभी गहरे कुएं में गिर गए। कुएं में एक साथ पांच लोगों के गिरने की सूचना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने पर कोपागंज अजय कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां सबसे पहले अखिलानंद राय को निकाला गया। इसके बाद रूद्रप्रताप, सौम्या और अदरिक को बाहर निकाला गया। वहीं राकेश पटिया के मलबे के नीचे दबे होने से पानी की गहराई तक चल गए, जिन्हें ग्रामीण नहीं निकाल सके। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर एक बजकर 15 मिनट बजकर उन्हें बाहर निकाला गया। लेकिन सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो चुकी थी। इससे पहले उन्हें से निकले सुरिक्षत लोगों को कोपागंज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर भर्ती कराया।

एसओ ने बताया कि कुएं की पटिया काफी कमजोर थी, ऐसे में कई लोगों के एक साथ बैठने से वो धसक गई। चार लोगों को निकाल लिया गया और एक व्यक्ति राकेश जो पटिया के नीचे दबे थे। उनका शव चार घंटे बाद निकाला जा सका। सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed