{"_id":"61a717f949e56d492a6bfdb4","slug":"five-months-ago-the-businessman-received-death-threats-mau-news-vns625354143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह पहले कारोबारी को मिली थी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह पहले कारोबारी को मिली थी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के रायपुर पलिया बाजार में गत दिन कपड़ा व्यवसायी को गोली मारने की घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस की माने तो पांच माह पूर्व मकबूल को जान से मारने की धमकी मिली थी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार के लिए कई स्थानों पर दबिश दे रही है।
रायपुर पलिया बाजार निवासी मकबूल अहमद पुत्र मूर्तजा को सोमवार को नमाज अदा करने जाते समय बाइक से आए दो बदमाशों ने गोली मार दी थी। उन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए आजमगढ़ में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल मकबूल के छोटे पुत्र शमशाद अहमद ने थाने में एक नामजद और एक अज्ञात के विरूद्ध तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि परिजनों का कहना है कि पांच माह पहले मकबूल अहमद और उनका भाई मकसूद अहमद के परिवार में जमीनी विवाद हो गया था। उसी समय मकबूल के छोटा भाई मकसूद के लड़के मुस्तफा ने मकबूल को गोली मारने की धमकी दी थी। परिजनों का आरोप है कि मुस्तफा ने अपने एक और साथी के साथ मिलकर मकबूल की हत्या करने की नियत से गोली चलाई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम कई स्थानों पर दबिश दे रही है। बहुत जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।