फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Five doctors found missing in district hospital mau CDO took action patients not face any problem

UP: जिला अस्पताल में गायब मिले पांच डॉक्टर, CDO ने की कार्रवाई; बोले- मरीजों को दिक्कत हुई तो खैर नहीं

Fri, 04 Apr 2025 05:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 04 Apr 2025 05:21 PM IST
सार

अमर उजाला में छपी खबर के बाबत सीडीओ ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दाैरान खामियां मिलीं तो वे नाराज हो गए। चेताया कि अव्यवस्था को ठीक कर लिया जाए। 

विज्ञापन
Five doctors found missing in district hospital mau CDO took action patients not face any problem
जिला अस्पताल में निरीक्षण करते सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच डॉक्टर गायब मिले, सीडीओ ने अनुपस्थित डॉक्टरों को दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिया गया।

विज्ञापन


अमर उजाला द्वारा शुक्रवार को पेज दो पर 'आयुर्वेद, यूनानी पद्धति से इलाज दवाएं लिख रहे हैं एलोपैथ' की शीर्षक से छपी खबर को संज्ञान में लेकर सीडीओ ने सुबह 10:22 बजे निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान डॉक्टर मुस्तफा अंसारी यूनानी, डॉक्टर जी. कुमार होम्योपैथी चिकित्सक, ओपीडी में डॉक्टर मुकुल मौर्य चिकित्साधिकारी, डॉक्टर पीएन चतुर्वेदी वरिष्ठ परामर्शदाता हृदय रोग और डॉक्टर मोहम्मद आमिर जनरल फिजिशियन गायब मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने निरीक्षण में आयुष विभाग में दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली गई, जिसमें चिकित्सक ने बताया कि विगत एक वर्ष पूर्व से दवाओं के लिए कोई बजट आवंटन न होने के कारण दवाएं स्टोर में नहीं हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने सीएमएस को निर्देश दिए कि तत्काल बजट आवंटन के लिए शासन स्तर पर पत्राचार कर दवाएं उपलब्ध कराएं। साथ ही डॉक्टरों की उपस्थिति बायोमेट्रिक से लिए जाने की जानकारी सीएमएस से ली गई, जिसकी पूरी जानकारी सीएमएस द्वारा नहीं दी गई।

इस दौरान सीएमएस ने कंप्यूटर ऑपरेटर अवकाश पर होने के चलते यह दिक्कत आने की बात कही। वहीं, मुख्य विकास अधिकारी ने बायोमेट्रिक से एक माह की उपस्थिति निकालकर देने के साथ गायब डॉक्टरों को लेकर  नाराजगी जताते हुए सीएमएस को निर्देश दिया कि दो दिन के अंदर अनुपस्थित डॉक्टर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। इस दौरान सीडीओ ने अस्पताल में मरीजों से 
फीडबैक भी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed