फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Five cases in Chaupal, settled on the spot

चौपाल में आए पांच मामले, मौके पर किया निस्तारण

Wed, 11 Nov 2020 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Five cases in Chaupal, settled on the spot
घोसी। एसडीएम आशुतोष राय की अध्यक्षता में बुधवार को क्षेत्र के बरुहा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में चौपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई किया। जिसमें धारा 24 के अंतर्गत प्राप्त कुल पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की तरफ से नाली, खड़ंजा, राशनकार्ड संबंधित शिकायती पत्र भी दिए गए। जिसकी जांच कर उपजिलाधिकारी ने निस्तारण का आश्वासन दिया। विद्यालय परिसर में कायाकल्प के तहत कराए गए कार्यों का निरीक्षण करते हुए संतुष्टि भी जताया। साथ ही कुछ कार्यों के लिए निर्देश भी दिया। विद्यालय उपस्थिति रजिस्टर एवं आंगनबाड़ी के लोगों से भी कार्यों की जानकारी लिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार राय ने कहा कि तहसील क्षेत्र के अलग अलग गांवों में चौपाल लगाकर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारण किया जा रहा। तहसील क्षेत्र के लोग अपनी समस्याओं को मुझे या तहसील के अन्य अधिकारियों को लिखित रूप से बताकर समाधान करा सकते हैं। तहसील क्षेत्र में लगने वाला यह पांचवा चौपाल था। इस अवसर पर रामनरेश, कानूनगों चंद्गरशेखर सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल, ग्राम प्रधान विवेकानंद यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed