{"_id":"61f038885c637d15d625f34f","slug":"first-time-voters-honored-by-giving-epic-voter-card-mau-news-vns6354524151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार बने मतदाताओं को ईपिक मतदाता कार्ड देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार बने मतदाताओं को ईपिक मतदाता कार्ड देकर किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिलाधिकारी अरूण कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। जहां पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा देखा गया।
इस मौके पर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने वर्ष 2022 में बने नए मतदाताओं जिन्होने अपनी आयु 18 वर्ष पूर्ण कर मतदाता होने का गौरव हासिल किया है, उन्हे ईपिक मतदाता कार्ड देकर सम्मानित किया।
कहा कि आप अपने मत का प्रयोग किसी राजनैतिक दलों के द्वारा किसी प्रलोभन बिना निर्भीक होकर अपने मत का प्रयोग करें। उन्होने कहा कि आपका एक ही मत अच्छे राष्ट्र के निर्माण के लिए उपयोगी है। साथ ही जनपद में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2022 के दौरान निर्वाचन संबंधी सुपरवाइजर/बीएलओ के दायित्वों का कुशलता, लगन, निष्ठा व इमानदारी के साथ निर्वहन के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कहा कि देश में हर वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी और इसलिए वर्ष 2011 में इसे राष्ट्रीय मतदाता दिवस घोषित किया गया। इसका उद्देश्य मतदाताओं के पंजीकरण में वृद्धि करना, विशेषकर युवा मतदाताओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना और सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार सुनिश्चित करना है। जिलाधिकारी ने नए मतदाताओं से अपील किया कि जिनकी उम्र एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण कर लिए हों और उनका पंजीकरण नहीं हो पाया है, तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश प्राप्त हुआ है कि नामांकन के 10 दिन पहले तक नए मतदाता अपना पंजीकरण कराकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर मत देने का अधिकार प्राप्त कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं नए मतदाताओं को शपथ दिलाया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर जिलाधिकारी भानू प्रताप सिंह, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट अजय कुमार गौतम, प्रशिक्षु/खंड विकास अधिकारी परदहां, सहायक निर्वाचन अधिकारी हर्षिता तिवारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहें।