{"_id":"60e88688b1d2310f1428141a","slug":"firing-on-block-chief-bjp-canidiate-relative-fring-shot-by-miscreants-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ: ब्लॉक प्रमुख पद के भाजपा प्रत्याशी के देवर को बदमाशों ने मारी गोली, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: ब्लॉक प्रमुख पद के भाजपा प्रत्याशी के देवर को बदमाशों ने मारी गोली, मचा हड़कंप
Fri, 09 Jul 2021 10:55 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:55 PM IST
सार
मऊ में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय की पत्नी वंदना राय बड़राव ब्लॉक प्रमुख की पद की प्रत्याशी हैं। वंदना राय के देवर संजय राय को शुक्रवार की देर शाम बदमाशों ने गोली मार दी।
विज्ञापन
घोसी कोतवाली के पांडेयपार के पास देर शाम की घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के पांडेयपार के पास शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने कार में बैठे भाजपा प्रत्याशी वंदना राय के देवर को गोली मार दी। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली बाएं हाथ में लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। उधर, घायल को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसीलगाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर
विज्ञापन
दिया। परिजनों ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय की पत्नी वंदना राय बड़राव ब्लॉक प्रमुख की पद की प्रत्याशी हैं। वंदना राय के देवर संजय राय अपनी बुआ के लड़के अमरहट निवासी संतोष राय के साथ दुर्गविजय राय की इनोवा कार से प्रचार के लिए निकले हुए थे। शाम में वापसी के क्रम में जब उनका वाहन अमिला-बोझी मार्ग पर पांडेयपार के पास पहुंचा तो बाइक सवार बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इससे कार में अगली सीट पर बैठे संतोष राय को बाएं हाथ में गोली लग गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले। उधर, घटना की सूचना संजय राय ने पूर्व जिलाध्यक्ष को दी। जिसकी सूचना पूर्व जिलाध्यक्ष पुलिस अधीक्षक सुशील घुले को दी। घटना की जानकारी मिलने पर घोसी कोतवाल संजीव कुमार दुबे घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन
वहीं परिजनों ने घायल को नगर के एक निजी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। इस बाबत कोतवाल संजीव कुमार दुबे ने बताया कि घटना के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी। मामले की जांच की जा रही है।