फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fire in Mau: Spark from high tension wire, fire broke out in two wood shops; loss of millions

मऊ में आग: हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी, दो लकड़ी की दुकानों में लगी आग; लाखों का नुकसान

Thu, 16 Nov 2023 02:46 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 16 Nov 2023 02:46 PM IST
सार

मऊ में आग लगने से दो दुकानों में रखा लाखों रूपये का सामान जलकर खाक हो गया। यह घटना दुकान के ऊपर से गुजरी हाइटेंशन तार से निकली चिंगारी के चलते हुई। बीते 72 घंटे में आग लगी की यह तीसरी घटना है।

विज्ञापन
Fire in Mau: Spark from high tension wire, fire broke out in two wood shops; loss of millions
मऊ में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठंड के मौसम में आग लगी की घटनाओं को लगातार ग्राफ बढ़ रहा है। बुधवार की देर रात घोसी कोतवाली के अमिला नगर पंचायत के थानीदास मोड़ स्थित दो लकड़ी की दुकानों में आग लग गई। आग लगी की इस घटना में दो दुकानों में रखा लाखों रूपये का सामान जलकर खाक हो गया। यह घटना दुकान के ऊपर से गुजरी हाइटेंशन तार से निकली चिंगारी के चलते हुई। बीते 72 घंटे में आग लगी की यह तीसरी घटना है। गनीमत है कि आग लगी की घटना में अब तक कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ,लेकिन 20 लाख रूपये से ज्यादा की संपति का नुकसान हो गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अमिला नगर पंचायत क्षेत्र के रामानंद नगर निवासी सिद्धनाथ विश्वकर्मा और नीरज विश्वकर्मा की अलग अलग थानीदास मोड़ पर अलग अलग लकड़ी की दुकान है। बुधवार की देर शाम रोज की तरह दुकान को बंद कर अपने घर चला गया। देर रात करीब 11 बजे दुकान के ऊपर से गुजरे हाइटेंशन तार से निकली चिंगारी से दोनों दुकानोें में आग लग गई।आग लगने की जानकारी पास पड़ोस के लोगों ने दुकान मालिक को दिया। मौके पर पहुँचने से पहले ग्रमीणों ने मुख्य दरवाजे को तोड़कर आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे, लेकिन की लपटें तेज और विकराल होती जा रही थी।आगलगी की सूचना पर दोनों दुकानदार मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को आग लगी की सूचना दिया। लेकिन सूचना मिलने के बाद दो घंटे विलंब से पहुंचे अग्निशमन विभाग के जवानों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि आग लगी की घटना में दो लाख के कीमती लकड़ी, एक जरनेटर, दो कटर मशीन,छः ग्लेंडर मशीन,छः रन्दा मशीन,पाँच ड्रिल मशीन, एक हजार पीस ईट भट्ठे का बना हुआ साँचा जलकर खाक हो गया।जिसकी कीमत करीब पांच लाख रूपये थी।
विज्ञापन



तीसरी बड़ी आगलगी की घटना
आगलगी की 72 घंटे में तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले बीते मंगलवार की भोर शहर कोतवाली क्षेत्र के नोमानी कटरा में साड़ी की दुकान में आग लगने से करीब दस लाख रूपये का सामान जलकर खाक हो गया था। यह घटना भी शार्ट सर्किट से लगी थी।वहीं बुधवार की शाम कोपागंज के फैजुल्लाहपुर गांव में दो मंजिला निर्माणाधीन घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें करीब पांच लाख रूपये का सामान जलकर खाक हो गया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed