फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fire in LIC building, loss of lakhs

एलआईसी बिल्डिंग में लगी आग, लाखों की क्षति

Sat, 19 Mar 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Fire in LIC building, loss of lakhs
घोसी। कस्बा बाजार के याहिया मार्केट स्थित एलआईसी बिल्डिंग में शुक्रवार को आग लग गई। अगलगी में कम्यूटर और फर्नीचर समेत 30 लाख रुपये मूल्य के सामान जलकर राख हो गए। तीन घंटों की मशक्कत के बाद अग्निशमनकर्मियों ने आग पर काबू पाया। याहिया मार्केट के प्रथम तल पर एलआईसी कार्यालय है। होली का अवकाश होने के चलते कार्यालय बंद था। शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे बिलिंग तथा कैश विभाग की तरफ से धुएं के साथ आग की लपटें देख शोर मच गया। लोगों ने पुलिस के साथ ही अग्निशमन विभाग को सूचना दी। जब तक पुलिस और अग्निशमनकर्मी मौके पर पहुंचते लोग आग बुझाने में जुट गए। उधर सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के साथ सीओ राजीव प्रताप सिंह, घोसी कोतवाल नागेश उपाध्याय पुलिस कर्मियों के साथ आग पर काबू पाने में लग गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तीन हजार स्क्वायर फीट के एलआईसी भवन में फायर अर्लाम नहीं लगाया गया है। घटना के बाद इस लापरवाही को भी लेकर लोग चर्चा करते दिखे तो वहीं जिम्मेेदार इस खामियों को लेकर बचते रहे। शाखा प्रबंधक सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी। अगलगी में 10 कम्प्यूटर,10 प्रिंटर, एक बड़ा यूपीएस, बांड प्रिंटर, दो एसी के साथ कैश काउंटर, बिजली उपकरण जलकर राख हो गए। कितने की क्षति हुई है इसका पता आकलन के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed