फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fire in Hindi Bhawan Durga Puja due to short circuit two firemen deployed found it under control

दुर्गा पंडाल में लगी आग: हिंदी भवन दुर्गा पूजा में शॉर्ट सर्किट से आग, तैनात दो फायरमैन ने ऐसे पाया काबू

Wed, 05 Oct 2022 12:58 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 05 Oct 2022 12:58 PM IST
सार

मऊ में भदोही अग्निकांड जैसा हादसा होने से बच गया। मंगलवार की रात साढ़े ग्यारह बजे हिंदी भवन दुर्गा पूजा पंडाल में कॉर्पेट के नीचे से गई वायरिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात दो फायरमैन ने आग पर काबू पा लिया। 

विज्ञापन
Fire in Hindi Bhawan Durga Puja due to short circuit two firemen deployed found it under control
दुर्गा पंडाल में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले में मंगलवार की रात साढ़े ग्यारह बजे हिंदी भवन दुर्गा पूजा पंडाल में कॉर्पेट के नीचे से गयी वायरिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात दो फायरमैन ने आग पर काबू पा लिया। उधर पूजा पंडाल में आग लगने की सूचना पर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए दोनों फायरमैन की ततपरता और सूझबूझ से आग पर काबू पाने की तारीफ की।
विज्ञापन

 

Fire in Hindi Bhawan Durga Puja due to short circuit two firemen deployed found it under control
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
नगर के हिंदी भवन स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में मंगलवार की देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अंदर जाने के लिए बिझाये गए कार्पेट के नीचे से गए तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लेकिन यहां तैनात फायरमैन अजय कुमार और ओमप्रकाश यादव ने ततपरता और सूझ-बूझ से फायर एक्सटिंगयुसर की मदद से आग को फैलने से पहले ही बुझा दिया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। साथ ही उस वायरिंग की सप्लाई बंद कराते हुए स्थल को सुरक्षित भी कर लिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष कुमार ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और वायरिंग में टेपिंग कराते हुए अन्य स्थानों की वायरिंग भी ठीक कराने और उपस्थित वालंटियर्स को अग्निश्मन यंत्र आदि सहित सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही दोनों सतर्क फायर मैन को उनकी ततपरता हेतु शाबाशी दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed