फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fire in a moving car in Mau

मऊ में चलती कार बनी आग का गोला, रिश्तेदार के घर से वापस लौटते समय हुई घटना 

Sun, 20 Dec 2020 12:32 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 20 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Fire in a moving car in Mau
कार में आग - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के  मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के चालिसवा गांव के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार सवारों ने बमुश्किल उतरकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही कार जलकर नष्ट हो गई। हादसे से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आजमगढ़ जिले के सठियाव निवासी खरपतु अपने परिवार के साथ मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खुशामदपुर में रिश्तेदार के यहां आए थे। शनिवार की देर शाम वापस अपनी सफारी कार से वापस जा रहे थे। अभी कार से चलीसवा पेट्रोल पंप के पास पहुंची ही थी कि अचानक गाड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन


कार में बैठे गाड़ी चालक अखिलेश कुमार, खरपतु, गोवर्धन, फूला देवी, पंकज, ऋषभ आग लगते ही गाड़ी से जान बचाकर बाहर भाग निकले। इसी तरह सभी लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक ने जांच पड़ताल की। वाहन बलिया जिले के बेल्थरारोड निवासी भोला यादव के नाम पर पंजीकृत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed