{"_id":"b73c44854fb45b4facc65f5471ed5e2a","slug":"fire-damaged-crop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Fri, 03 Apr 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कोपागंज क्षेत्र के हिलसा कोड़रा गांव में गुरुवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में 23 किसानों की 30 बीघा फसल जलकर राख हो गई।
दोपहर के समय अज्ञात कारणों से सिवान में गेहूं की फसल में आग लग गई। तेज हवा चलने से आग ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया। गांव के लोग बाल्टी और पानी आदि लेकर दौड़े।
आग से हिलसा कोड़रा गांव निवासी मक्खन, एजाज, झन्ने खां, सुमिरन, बिरजू, शिवमुनी, पारस, अफिउल्लाह, सहाल, निजामुद्दीन, खेदारू, रामबचन, ईश्वरी, रामनाथ, जरफल्ली, दूधनाथ, सुनिल, मरछू की लगभग 30 बीघा की फसल जल गई।
दोहरीघाटः दोहरीघाट थाना क्षेत्र के पतनई बुजुर्ग में राजबहादुर राय के खेत में दो गेहूं की बाल भुनते समय फसल में आग लग गई। इसमें दो विस्वा फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
मधुबन संवाददाता के अनुसार मधुबन थाना के अकोल्ही मुबारकपुर गांव में शार्टसर्किट से गुरुवार को आग लगने से सुरेश पाठक, अशोक पाठक पुत्रगण केदारनाथ एवं छोटकन का पांच बीघे की फसल जलकर राख हो गई।