फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fire broke out in Zari warehouse, goods worth lakhs burnt down

जरी के गोदाम में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक

Tue, 28 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Zari warehouse, goods worth lakhs burnt down
नगर पंचायत कुर्थिजाफरपुर में जरी के कारखाना में लगी आग में जली मशीनें।संवाद - फोटो : MAU
कोपागंज। थाना क्षेत्र के कुर्थी जाफरपुर नगर पंचायत के बारा मुहल्ले में एक जरी के गोदाम में सोमवार की देर रात आग लग गई। आगलगी में गोदाम में रखे करीब 50 लाख मूल्य के सामान जलकर नष्ट हो गए। अग्निशमनकर्मियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बारा में नसीम अहमद का जरी का कारखाना है। सोमवार की शाम मालिक नसीम और अन्य मजदूर कारखाना बंद कर घर चले गए। रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक कारखाने से आग की लपटें उठने लगीं। आग देख आसपास अफरातफरी मच गई। कारखाना मालिक को सूचना देते हुए लोग आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग इतनी भीषण थी की सारी कोशिशें नाकामयाब होती जा रही थी। जानकारी होने पर सपा नगर अध्यक्ष राशिद कमाल भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस अधीक्षक अविनाश पण्डे को सूचना दी। उधर, पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मौके दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गईं। आग बुझाने में चार घंटे लग गए तब तक जरी की पांच मशीने, एंब्रॉयडरी की मशीन सहित पचास लाख का कच्चा माल जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed