फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   fire broke out in two shops and a residential shack burning millions worth of ashes in mau up

यूपी: दो दुकानों और एक रिहायशी मड़ई में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Sun, 03 Jan 2021 11:19 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 03 Jan 2021 11:19 AM IST
विज्ञापन
fire broke out in two shops and a residential shack burning millions worth of ashes in mau up
आग लगने के बाद दुकान। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शनिवार आग लगने से हड़कंप मच गया। इस घटना में 6 मवेशी झुलस गए, वहीं एक की मौत हो गई। जबकि करीब दस लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोपागंज थाना क्षेत्र में शनिवार की रात दो अलग-अलग स्थानों पर आग लग गई। आग लगने की वजह का पता नहीं चला। लेकिन आग की घटना में दो दुकान और एक रिहायशी मड़ई जलकर राख हुई। 
विज्ञापन



आग लगने की पहली घटना को कोपागंज थाना क्षेत्र के ढाढाचट्टी पर हुई। यहां अनूपुर गांव के प्रधान रोहित चौहान की जनरल की दुकान और अरविंद राजभर के इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान जलकर राख हुई। आग कैसे लगी इसका पता तो अभी तक नहीं चला, लेकिन हर दिन की तरह दोनों दुकानदार अपनी दुकान को बंद कर घर आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच अज्ञात कारणों से दोनों की दुकानों में आग लग गई। आग लगने की भनक जब पड़ोसियों को लगी तो उन्होंने पुलिस की सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया। आग लगने की जानकारी के बाद दुकानदार भी पहुंच गए। लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जलकर राख हो चुका था।

पीड़ित दुकानदारों के अनुसार, आग की घटना में दोनों दुकानों में रखा करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर का राख हो गया। फिलहाल पुलिस आग लगने की जांच कर रही है।

वहीं, थाना क्षेत्र के रसूलपुर कुशल गांव में राम शब्द चौहान की रिहायशी मड़ई में ठंड से बचने के लिए जलाए गए अलाव से निकली चिंगारी ने मड़ई में आग लगा दी। इस घटना में छह बकरी और एक भैंस झुलस गई। गंभीर रूप से झुलसी भैंस की मौत हो गई। पीड़ित के अनुसार मरी भैस की कीमत करीब 50 हजार थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed