{"_id":"65b38bf0f2eece2b8b0e34b7","slug":"fire-broke-out-in-shop-under-suspicious-circumstances-in-mau-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख; जांच में जुटी पुलिस
Fri, 26 Jan 2024 04:09 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 26 Jan 2024 04:09 PM IST
सार
दुकान बंद कर दो भाई शाम को घर गए। आधी रात में सूचना पाकर दुकान की ओर भागे, लेकिन तबकर आग में सारा सामान जलकर राख हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है। छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Mau news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घोसी कोतवाली के कस्बा नगर स्थित करीमुद्दीनपुर बगही में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक दुकान में आग लग गई। आगलगी की घटना में दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार ने दो लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
सौंपी तहरीर के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के भटौली मलिक गांव निवासी प्रमोद प्रजापति और विनोद प्रजापति दोनों मिलकर नगर के मधुबन रोड के करीमुद्दीनपुर बगही में चायनास्ता, मिठाई की दुकान चलाते हैं। दोनों ने बताया कि वह गुरुवार की देर शाम को गांव में पट्टीदारी में हुए झगड़े को लेकर दुकान बंद कर गांव स्थित घर चले गए।
विज्ञापन
इस बीच रात्रि में 12 बजे के लगभग आग की लपटों को देखकर वहां से गुजर रहे व्यक्ति जो, गोरखपुर से आ रहे थे। उसने करीमुद्दीनपुर निवासी परिचित को फोन से अवगत कराया। जिसपर उसने प्रमोद प्रजापति को बताया तो वह साढ़े बारह बजे दुकान पर पहुंचे। वहां देखा कि दुकान से आग की लपटें निकल रही थीं।
विज्ञापन
आग इतनी तेज थी कि देखते ही सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। दुकानदार प्रमोद प्रजापति ने बताया कि दुकान में रखा फ्रीजर, पंखे, ग्राइंडर मिक्सर, जल्द बना नया काउंटर आदि ढाई लाख रुपये से अधिक के समान जलकर नष्ट हो गए। आशंका जताई कि बुधवार की रात्रि में गांव में हुए मारपीट के आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है। उधर घटना की सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल पंकज चौहान ने मौके का जायजा लिया। जिसमें लाखों का सामान जलकर नष्ट होने की बात सामने आई है।