{"_id":"61c6e1489e6f4525af21c27c","slug":"fire-broke-out-in-bicycle-shop-due-to-unknown-reasons-in-mau-goods-worth-lakhs-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ: अज्ञात कारणों से साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: अज्ञात कारणों से साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक
Sat, 25 Dec 2021 02:45 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 25 Dec 2021 02:45 PM IST
सार
मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के मधुबन मार्ग स्थित एक साइकिल की दुकान में शनिवार तड़के अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना में दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
साइकिल की दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के मधुबन मार्ग स्थित एक साइकिल की दुकान में शनिवार तड़के अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना में दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात के विरुद्ध घोसी कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
मानिकपुर असना निवासी रामविलास पुत्र भोला प्रसाद ने बताया कि उसकी साइकिल की दुकान मधुबन मार्ग पर है। शुक्रवार शाम वो रोजाना की भांति दुकान बंद कर घर चला गया। शनिवार तड़के करीब चार बजे रामविलास को कुछ लोगों ने उसे दुकान में आग लगने की सूचना दी।
विज्ञापन
आगलगी की घटना की जानकारी मिलते ही रामविलास और उसके परिजन मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से करीब दो घंटे के अथक प्रयास के बाद पर काबू पाया। दुकानदार ने बताया कि घटना में दुकान में रखा एक लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
पढ़ेंः आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर के बाद कार में लगी आग, दो लोग जिंदा जले