फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Filed against Union Home Minister Amit Shah

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध दाखिल परिवाद खारिजᅠ

Fri, 18 Feb 2022 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
Filed against Union Home Minister Amit Shah
मऊ। विशेष न्यायाधीश एमपी/ एमएलए श्वेता चौधरी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विरुद्ध दाखिल परिवाद को सुनवाई के बाद शुक्रवार को क्षेत्राधिकार से बाहर होने के चलते खारिज कर दिया। मामले के अनुसार, दोहरीघाट थाना क्षेत्र के भगवानपुरा कस्बा दोहरीघाट निवासी नवल किशोर शर्मा ने अदालत में परिवाद दाखिल किया। जिसमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह को आरोपी बनाया। उल्लेख किया था कि अमित शाह ने दो फरवरी को बदायूं के सहसवान विधान सभा क्षेत्र के कस्बा इस्लाम नगर के रामलीला मैदान में जनसभा में कहा था कि सपा अध्यक्ष के साथ आजम खान, मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद जैसे माफिया बाहुबली दिखते थे। जब से प्रदेश में योगी सरकार आई बाहुबली नहीं बजरंगबली दिखते हैं। आरोप है उनके इस भाषण से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed