फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fighting for opposing molestation in the procession, youth injured

बरात में छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक घायल

Mon, 13 Jun 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Fighting for opposing molestation in the procession, youth injured
घोसी कोतवाली के रसडी मनोरथ में बारात में हुई मारपीट में घायल होने के बाद थाने पहुंचे लोग।संवाद - फोटो : MAU
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के चकरा मनोरथ रसड़ी गांव में रविवार की शाम एक व्यक्ति के घर आई बरात में छेड़खानी को लेकर हंगामा हो गया। विरोध करने पर मनबढ़ों ने लाठी-डंडे चलाए। जिसमें एक युवक घायल हो गया। जबकि पथराव से टिनशेड और आलमारी क्षतिगस्त हो गए। मनबढ़ों का उत्पात देख बराती भाग गए। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी की गईं। लड़की के पिता ने नौ आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है जबकि मुकदमा दर्ज नहीं किया है। गांव निवासी एक व्यक्ति की लड़की की शादी के लिए मधुबन थाना क्षेत्र के लालनपुर से रविवार की शाम बरात आई थी। बरात में शामिल लड़कियों एवं औरतों से गांव के ही दबंग युवक छेड़खानी करने लगे। घराती एवं बराती दोनों ने विरोध किया तो वह उत्तेजित हो उठे और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी डंडे से लोगों को मारने पीटने लगे। ईंट पत्थर भी चलाए। जिससे कटरैन एवं आलमारी क्षतिग्रस्त हो गये। उपद्रव से भयभीत बराती जान बचा कर भागे। जाते-जाते मनबढ़ धमकी भी देते गए। पिटाई से हिमांशु नामक युवक धायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपनी मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी कराईं। रात में ही विदाई भी करा दी गई। कोतवाल नागेश उपाध्याय ने बताया कि लड़की के पिता की ओर से नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed