फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fight for boarding Godan Express, woman's head exploded

गोदान एक्सप्रेस में चढ़ने को लेकर मारपीट, महिला का सिर फूटा

Sun, 19 Sep 2021 09:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
Fight for boarding Godan Express, woman's head exploded
वलीदपुर । मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर रविवार को सुबह लगभग 10 बजे गोरखपुर से मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने को लेकर यात्रियों में विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में एक महिला का सिर फूट गया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आने से कुछ ही पहले ट्रेन पर चढ़ने को लेकर यात्रियों ने आपस में विवाद कर लिया। विवाद के बाद मारपीट होने लगी इसी बीच किसी ने ईंट चला दी। जिससे एक महिला का सिर फट गया। महिला सिर पर कपड़ा बांधकर ट्रेन में सवार हो गई। इसकी सूचना स्टेशन मास्टर मुश्ताक अहमद को हुई तो उन्होंने इसकी पुलिस को सूचना दी। इस बाबत स्टेशन मास्टर मुश्ताक अहमद ने बताया कि गोदान एक्सप्रेस पर चढ़ने के लिए कुछ लोगों ने आपस में मारपीट कर लिया था। पुलिस पहुंचने से पहले ही लोग ट्रेन में सवार होकर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed