{"_id":"62126c3bf7eebb553d0a3277","slug":"fight-between-middle-road-married-lover-and-girlfriend-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में बीच सड़क शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के बीच मारपीट, भीड़ देखती रही तमाशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में बीच सड़क शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के बीच मारपीट, भीड़ देखती रही तमाशा
Sun, 20 Feb 2022 09:58 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 20 Feb 2022 09:58 PM IST
सार
विवाहेत्तर संबंध में हुई मारपीट के बाद पूरे बाजार में इसकी चर्चा होती रही। मौजूद लोगों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों मानने को तैयार ही नहीं थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ में हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा शहीद चौक पर उस समय हंगामा हो गया जब एक महिला और पुरुष में मारपीट शुरू हो गई। ऐसे में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों के मना करने पर भी वह नहीं माने। महिला और पुरुष दोनों विवाहित हैं। लोगों ने पहले उन्हें पति-पत्नी समझा लेकिन बाद में पता चला कि दोनों के बीच प्रेम संबंध है।
विज्ञापन
विवाहेत्तर संबंध में हुई मारपीट के बाद पूरे बाजार में इसकी चर्चा होती रही। मौजूद लोगों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों मानने को तैयार ही नहीं थे। काफी देर तक दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं चलती रही। थानाध्यक्ष शत्रुंजय सिंह ने ऐसी किसी घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन