फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Festival increases social cohesion

त्योहार से बढ़ता है सामाजिक सामंजस्य

Mon, 21 Mar 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Festival increases social cohesion
मुहम्मदाबाद गोहना में दवा विक्रेता संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित करते तहसील अध् - फोटो : MAU
मऊ। त्योहार समाज और परिवार के मिलन के बीच की कड़ी होते है, इससे पारिवारिक और सामाजिक सामंजस्य बढ़ता है। ऐसे कार्यक्रम समाज को एक मंच से जोड़कर सामाजिक, पारिवारिक रिश्तों को और अधिक मजबूत करती है। यह बातें नगर के पुरानी तहसील स्थित एक लॉन में आयोजित जायसवाल समाज सेवा समिति की तरफ से आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कही। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कैलाश चंद जायसवाल ने कहा कि त्योहार पर समाज के सभी परिवारों का आपस में मिलना जुलना परस्पर भाईचारा व समरसता का संवाहक है। इस दौरान जिलाध्यक्ष के प्रस्ताव पर अगले कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से लाल बहादुर जायसवाल को समाज का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष डॉ. एके रंजन ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज, राज्य और राष्ट्र की धरोहर है। इस दौरान कन्हैया लाल जायसवाल, राधेश्याम जायसवाल, मुन्ना जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, प्रवीण जायसवाल, संजीव जायसवाल, प्रतीक जायसवाल, मनोज जायसवाल, विनय जायसवाल, उमेश जायसवाल आदि रहे। रोटरी क्लब के तत्वधान में शारदा नारायन हॉस्पिटल सभागार में आयोजित होली-मिलन समारोह में स्वर -राग - लय से सजी कविताओं की मोहक प्रस्तुति ने लोगो का मन मोह लिया। होली मिलन समारोह को संबोधित करते अध्यक्ष डॉ संजय सिंह कहा की संपूर्ण संस्कृति को अपने में समाहित करने का पर्व होली है। सद्भाव के साथ राग और द्वेष से मुक्त होकर यह हृदय के मिलने का क्षण होता है। इस होली-मिलन के पल आमंत्रित कवियो को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर उन्होंने सम्मानित किया। पुरुषार्थ सिंह की वाणी वंदना के उपरान्त दिव्या पांडेय ने अपनी ग़जलों से उपस्थित श्रोता वर्ग का मन मोह लिया। रितेश पांडेय ने हल्दी घाटी का काव्य पाठ किया। भोजपुरी के कवि जीतेन्द्र मिश्रा से होली के रंग का आभास कराया। शमीम अहमद ने अपनी हास्य की उत्तम प्रस्तुतियो से लोगों को गुदगुदाने पर विवश कर दिया। गीतकार पुरुषार्थ सिंह ने ऽफागुन आया हैऽ से मंच को ऊंचाई प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पंडित दयाशंकर तिवारी के काव्य पाठ ने होली के सभी रंगो को अपने में समेट लिया। इस मौके पर रोटेरियन डॉ एकीका सिंह ,रोटेरियन डॉ एच एन सिंह,रोटेरियन डॉ पी0 के गुप्ता ,रोटेरियन डॉ सुजीत सिंह ,रोटेरियन अजित सिंह ,रोटेरियन डॉ असगर अली ,रोटेरियन शैलेन्द्र मिश्रा ,रोटेरियन डॉ अरविन्द श्रीवास्तव ,डॉ मधुलिका सिंह ,रोटेरियन प्रदीप सिंह ,रोटेरियन डॉ ए0के सिंह ,रोटेरियन सौरभ बरनवाल आदि लोग मौजूद रहे। रतनपुरा : एक मैरेज हाल में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से होली मिलन समारोह हुआ। घोसी के पूर्व विधायक विजय राजभर ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्णा राजभर, हरेंद्र प्रजापति, दुर्गा प्रसाद जायसवाल, जयकिशोर गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे। मुहम्मदाबाद गोहना : कस्बा स्थित एक धर्मशाला में दवा विक्रेताओं ने होली मिलन के तहत एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर तथा फूलों की होली खेलकर होली की बधाई दी। मुख्य अतिथि सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश चंद्रा ने कहा कि चिकित्सकों के साथ दवा विक्रेताओं का भी मरीजों के उपचार और सेवा में महत्वपूर्ण योगदान है। जिलाध्यक्ष शिव जी राय ने कहा कि दवा बिक्री के लिए लाइसेंस प्रक्रिया में जटिलता के कारण दवा व्यवसाय में परेशानी होती है। आयोजक और दवा विक्रेता संघ के तहसील अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रवीण पांडेय, अरविंद तिवारी, निर्भय पांडेय, मुन्ना सिंह, धर्म सिंह, रमेश सिंह, तीर्थराज सिंह, महिपाल मद्धेशिया, सुरेंद्र चौहान, भूपाल मद्धेशिया, अनिल मौर्य, श्यामलाल, अखलाक अहमद, जयराम गुप्ता, तूफानी चौहान आदि रहे।

रोटरी क्लब के तत्वाधान में नगर के शारदा नारायन हॉस्पिटल सभागार में आयोजित होली मिलन समारोह में म?

रोटरी क्लब के तत्वाधान में नगर के शारदा नारायन हॉस्पिटल सभागार में आयोजित होली मिलन समारोह में म?- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed