फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Female helpline rescue will work for 24 hours

24 घंटे काम करेगा महिला हेल्पलाइन रेस्क्यू

Thu, 29 Jun 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Thu, 29 Jun 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Female helpline rescue will work for 24 hours
कलेक्ट्रेट से 181 महिला हेल्प लाइन रेस्क्यू वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिलाधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार।
शासन से आई महिला हेल्प लाइन रेस्क्यू वाहन को गुरुवार को कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रेस्क्यू वाहन जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी के निर्देशन में कार्य करेगी। यह वाहन जिला प्रोबेशन अधिकारी के अधीन रहेेगा। जीपीएस सिस्टम युक्त 181 महिला हेल्प लाइन रेस्क्यू महिलाओं, बालिकाओं तथा बच्चों पर हो रहे अत्याचार रोकने में सहायक होगी। विषम परिस्थितियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 181 महिला हेल्प लाइन रेस्क्यू वैन मऊ जनपद को मिली है।
विज्ञापन



 जिलाधिकारी ने बताया कि इस वाहन के पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं। इस वैन में महिलाओं की सुरक्षा के लिए जीपीएस सिस्टम युक्त181 रेस्क्यू वाहन पर आरक्षी होमगार्ड के साथ तैनात रहेगा। यह वैन महिलाओं पर हो रही घटनाओं पर विराम चिन्ह लगाने के साथ-साथ महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच होगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि इस वाहन के लिए 181 एक टोल फ्री नंबर है। यह 24 घण्टे काम करेगा। 181 की टीम पूरे जनपद में महिलाओं की समस्याओं का समाधान करेगी। जरूरत पड़ने पर स्थानीय पुलिस का सहयोग भी लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं के प्रति अपराध करने वालों को सबक सिखाने के साथ-साथ घरेलू  हिंसा से पीड़ित महिला बच्चों के प्राथमिक उपचार, मेडिकल लीगल, रिपोर्ट आईपीसी की धारा 164 के अंतर्गत न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दिलाने के साथ-साथ महिलाओं एवं बालिकाओं  की सुरक्षा तथा सामाजिक, आर्थिक, सशक्तीकरण के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम करेगी। इसके साथ ही महिलाओं के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए भी 181 रेस्क्यू वैन का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed