फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Father's allegation: Sudhakar has been murdered, police should investigate

पिता का आरोप ः सुधाकर की हत्या हुई है पुलिस करे जांच

Sat, 20 Nov 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Father's allegation: Sudhakar has been murdered, police should investigate
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। देव दीपावली पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के देवसीपुर में गोली लगने से मृत मिले युवक-युवती हत्याकांड में शनिवार को एक नया मोड़ आ गया है। अभी तक पुलिस इस हत्या के सही वजह तक नहीं पहुंच न पाने से पहले से उलझन में है। ऐसे में शनिवार को मृतक सुधाकर के पिता कैलाश राजभर ने अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। उधर इस कांड में दोनों की मौत गोली से होना है, मौके से पुलिस को दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है, लेकिन मृतक के पिता द्वारा घटनास्थल से असलहा बरामद न होना सवालिया निशान उठा रहा है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के देवसीपुर गांव में शुक्रवार की रात दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। हर लोगों के जुबान पर उस हत्याकांड को लेकर चर्चा है। प्रथम दृष्टया युवक द्वारा युवती की हत्या किए जाने की थ्योरी दूसरे दिन बदल गई। घटना में मारे गए सुधाकर उर्फ मोनू के पिता कैलाश ने शनिवार को मुहम्मदाबाद कोतवाली में पहुंचकर अपने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाकर तहरीर दिया है। हालांकि पुलिस अभी अपने थ्योरी पर कायम है।
विज्ञापन

एक तरफा प्यार में युवक द्वारा युवती की हत्या किए जाने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या किया गया है। हत्या के घटना स्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया और वहां से जरूरी सुबूत इकट्ठा किया। इस दौरान वहां 32 बोर के दो फायर और दो जिंदा कारतूस पाया गया लेकिन हत्या में प्रयुक्त असलहा वहां नहीं मिला। जिसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। हत्या के बाद रात में ही पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों पर अभी गांव का कोई भी व्यक्ति मुंह खोलने को तैयार नहीं है। लेकिन घटना की परिस्थिति जन्य सबूत से यह मामला दूसरी तरफ भी उलझता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अहम सवाल है कि गांव से लगभग 500 मीटर दूर सिवान में बने झोपड़ी में शाम के अंधेरे में युवती कैसे पहुंची और अगर वह पहुंची तो युवक को इसकी जानकारी कैसे हुई ? दूसरी सवाल कि अगर युवक ने युवती को गोली मारी और उसके बाद खुद को गोली मारकर अपनी इहलीला समाप्त किया तो मौके से असलहा कैसे गायब हुआ। इतना ही नहीं घटना के फौरन बाद युवती की मां ने गांव वालों को घटना की सूचना दिया और वह उसने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया तो फिर ग्रामीणों के पहुंचने से पहले वहां से असलहा किसने गायब किया ? इन सब सवालों के बीच हत्या की गुत्थी शनिवार को और उलझ गई।

क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह ने कहा कि युवक के पिता की तहरीर मिली है इसकी भी जांच कराई जा रही है। घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त असलहा गायब होने के संबंध में कहा कि पुलिस के पहुंचने के पहले तमाम लोग वहां मौजूद थे संभवत उसी में से किसी ने गायब कर दिया हो। जिसकी तलाश की जा रही है। बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रपंच में हत्या और आत्महत्या किए जाने की ही घटना है लेकिन युवक के पिता की तहरीर के बाद इस पहलू की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed