फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Father gave the son the face, so everyone's eyes became moist

पिता ने दी बेटे को मुखाग्नि तो सबकी आंखें हो गईं नम

Thu, 17 May 2018 11:40 PM IST
mau
mau Updated Thu, 17 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Father gave the son the face, so everyone's eyes became moist
घोसी कोतवाली के बरुहा गांव में एनडीआरएफ के जवान राममिलन चौहान के शव को लेकर पहुंचे जवान, जुटी भीड़। - फोटो : mau
वाराणसी के कैंट के पास हुए हादसे में मलबे में दबकर मरे एसएसबी के (एनडीआरएफ) जवान राममिलन चौहान का शव बुधवार की देर रात गांव पहुंचा। परिवार के सदस्यों ने गुरुवार की सुबह अंतिम संस्कार किया। बुधवार की देर रात को राम मिलन का शव उसके घर पहुंचने पर एक बार फिर से पूरा वातावरण गमगीन हो गया। इस दौरान बेटे के शव से लिपट कर मां आैर बहनें रोती रही।वाराणसी कैंट के पास ओवरब्रिज के एप्रोच के टूटने पर मलबे में दबने से घोसी कोतवाली क्षेत्र के बरूहा गांव निवासी राममिलन चौहान की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


राम मिलन सीमा सुरक्षा बल के एनडीआरएफ बिंग में तैनात था। इस दौरान उसकी तैनाती वाराणसी में थी। राम मिलन बड़ा बेटा था, उसकी लाश को देख मां अपना आपा खो दी। राममिलन की दोनों बहनें संगीता और रीना के साथ छोटा भाई रामाश्रय भी भाई के शव को देखकर रो रहा था। वाराणसी से पुत्र का शव लेकर आए पिता हरिनाथ का भी रो-रो कर बुरा हाल था। हरिनाथ ने जिस बेटे के सिर पर सेहरा सजाने और उसकी गृहस्थी के सहारे अपना बुढ़ापे को पार करने का सपना देखा था, आज वह उसे पिंड दान करने जा रहे थे। गुरुवार की सुबह मृतक राममिलन के शव के साथ आए एनडीआरएफ के उपनिरीक्षक जीडी प्रेम लाल, जीतेंद्र राय के साथ अन्य जवानों ने मातमी धुन बजाकर अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन


गांव के प्रधान व प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष विवेकानंन्द यादव गुरुवार की सुबह से राम मिलन की निकलने वाली अंतिम शव की तैयारी करने में जुटे थे। एनडीआरएफ की 11 बटालियन के उपनिरिक्षक प्रेम लाल, जितेंद्र राय, निजानंद पांडेय, अवनीश सिंह, सुमीत त्यागी आदि ने हथियार को उल्टा कर, मातमी धुन के बीच अंतिम सलामी देने के साथ पुष्प चक्र अर्पित किया। पिता हरिनाथ ने  दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम पर  पुत्र को मुखाग्नि दी। इस दौरान मौजूद सभी ग्रामीणों की आंखे नम थी। सब इस घटना से दुखी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed